
PALI SIROHI ONLINE
गणेश चतुर्थी पर नगर मे ऐतिहासिक गजानंद जी की शोभायात्रा मे आकर्षण का केंद्र बनी कच्छी घोड़ी
हर गली मोहल्ला से लेकर घर-घर विराजे गणपति, सुबह शाम महा आरती के साथ गरबा नृत्य की मची धूम
तखतगढ 27 अगस्त;(खीमाराम मेवाडा) सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बुधवार को गणेश चतुर्थी महापर्व सुमेरपुर उपखंड सहित तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र मैं सुमेरपुर उपखंड सहित तखतगढ़ नगर पालिका सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे गणेश चतुर्थी पर ऐतिहासिक गजानंद जी की शोभायात्रा के साथ धूमधाम से गणपति बप्पा मोरिया की जय करो के साथ गणपति महोत्सव का हुआ शुभारंभ बुधवार दोपहर बाद तखतगढ़ नगर के जवाहर चौक स्थित श्री चारभुजा ठाकुर जी मंदिर प्रांगण में ठाकुर जी मंदिर समिति एवं समस्त युवा कार्यकर्ता सहित समस्त 36 कोम नगर वासियों के सानिध्य मे नगर के मुख्य एवं तखतगढ़ के राजा रिद्धि सिद्धि के दाता गजानंद जी की पूजा अर्चना कर पालकी में विराजमान कर नगर वासियों द्वारा गजानंद जी की पालकी को कंधों पर लेकर पुष्प वर्षा एवं उड़ाते गुलाल के साथ ऐतिहासिक रूप में पुलिस लवाजमें के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा में सबसे आगे घुड सवारी, डीजे साउंड की धुन एवं बैंड बाजो सहित ढोल थाली की झनकारो के साथ युवाओं द्वारा नाचते गाते और पालकी में विराजमान रिद्धि सिद्धि के दाता गजानंद जी एवं शाही रथ में विराजमान लाभार्थी परिवार सहित विभिन्न ट्रैक्टर ट्राली में सजाई गई झांकियां एवं गुलाल उड़ाते हुए पुष्प वर्षा के साथ विशाल ऐतिहासिक शोभायात्रा ठाकुर जी मंदिर से रवाना होकर मुखिय बाजार, महाराणा प्रताप चौक, पुलिस थाना होते हुए नेहरू रोड, और नाग चौक होते हुए पुनः ठाकुर के मंदिर विसर्जन होकर मंदिर प्रांगण में गजानंद जी को विराजमान कर महा आरती के बाद प्रसाद वितरण गई।
गणेश चतुर्थी पर नगर मे गजानंद जी की प्रतिमा खरीदारों की उमड़ी भीड़,
बुधवार को गणेश चतुर्थी महापर्व पर सुमेरपुर उपखंड सहित तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र मैं जगह-जगह मूर्तिकारो द्वारा बाजारों में मुंह बोली छोटी से लेकर बड़ी बड़ी गणपति मूर्तियां सजा कर रखी।जहा सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड की देखी गई। जहां विभिन्न गणपति युवा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ किसी ने छोटी तो किसी ने बड़ी गणपति प्रतिमा को खरीद कर गणपति बप्पा मोरिया की जय करो के साथ अपने अपने मोहल्ले में रंग बिरंगी रोशनी से सजे पांडालो में तो किसी ने हर घर में गणपति प्रतिमा को विराजित कर पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण की जहां देवजुली ग्यारस तक सुबह शाम दोनों समय पूजा अर्चना एवं महा आरती के साथ गुजराती गरबा नृत्य की धूम मचेगी
साण्डेराव- में बुधवार को गणेशोत्सव धुमधाम से मनाया गया। यहां ग्रामीण क्षैत्रों में महिलाओं द्वारा मिट्टी के गजानंद की मुर्तियां अपने हाथों से बनाकर विशेष पूजा-अर्चना के साथ घर-घर में विराजित की गई।गांवो के मोहल्लों व चौक में सजे विशाल पांडालो में इस बार मिट्टी की आर्कषक रंग-बिरंगी छोटी-छोटी मुर्तिया शुभ मुर्हुत में गाजोबाजो के साथ बिराजित की गई। नगर के मैन बाजार स्थित गणेश मंदिर पर सनातन धर्म कमेटी अध्यक्ष जगत सिंह राणावत की पावन निश्रा मे वैद पंडितों द्वारा विशेष पूजा अर्चना के बाद महाआरती की गई।इस दौरान गांव कि महिला मण्डलियो सहित विभिन्न भजन मंडलियों ने भजन कीर्तन किए। स्थानीय कस्बे में छोटे-बड़े करीब 21 स्थानों पर बुधवार दोपहर में गणपति बप्पा की छोटी-बड़ी मुर्तियां गाजों बाजों के साथ पुजा अर्चना कर बिराजित की गई है।


