
PALI SIROHI ONLINE
बाली। बेड़ा ग्राम में अज्ञात वाहन ने मारी सवारियों से भरे टेम्पू को टक्कर, दुर्घटना में छ: यात्री घायल, तीन बाली सुमेरपुर रेफर
बेडा ग्राम के संभवनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास मेगा हाईवे पर एक हादसा हुआ। बेड़ा से दुदनी जा रहा रिक्शा जब स्कूल के सामने से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रिक्शा चालक समेत कुल छ लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से बेड़ा सीएचसी लाया गया,
जहां से गंभीर रूप से घायल अर्जुन वाल्मीकि, गोपाल सिंह और पोनी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बाली सुमेरपुर रेफर किया गया।
अन्य घायलों में गणेश कुमार बेड़ा, प्यारी कंवर सेणा , प्रियंका कंवर सेणा सहित बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही नाणा थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा, बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा मय पुलिस जाब्ता घटना स्थल पहुचा ओर घायलों को चिकित्सालय भेजा, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी हैं


