
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
विश्व संत शिरोमणि नामदेव महाराज के विरुद्ध अपमान जनक ओर गलत टिप्पणी से सम्पूर्ण नामदेव/छीपा व सर्व नामदेव धटक आहत= राष्ट्रिय युवा प्रकोष्ठ छीपा महासभा
तखतगढ 21 अगस्त;(खीमाराम मेवाडा) संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज के संबंध में हाल ही मे हुई प्रकाशन एक प्रतियोगी परीक्षा पुस्तक में तथ्यो से परे प्रकाशित करने पर अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा समाज महासभा समति धोर निन्दा करती है। और प्रकाशक व आयोग से माँग करते हुए कहा गया है। ईसे तुरन्त गाईड पुस्तको सै हटाया जावे व दोषियो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग उठाई है। मामले मे तूल पकडता देख युनिवर्सल बुक प्रकाशन की ओर से नामदेव समाज से लिखित मे माफीनामा भी पेश कर दिया है। लेकिन अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा महासभा समिति (पँजीकृत) राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ ने बताया की भले ही युनिवर्सल बुक प्रकाशन की ओर से लिखित में पुरे नामदेव समाज से… माफीनामा ओर साथ ही… मार्केट में उपलब्ध सभी पुस्तकों को वापस लेने का आश्वासन दिया। है। फिर भी हम, नामदेव छीपा/नामदेव दर्जी/शिंपी/रोहिल्ला/टाँक समाज के समस्त सदस्य, इस संबंध मे अपना गहन आक्रोश व्यक्त करते हैं। की हाल ही में प्रकाशित एक प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तक में हमारे आराध्य संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज के संबंध में गलत और अपमानजनक जानकारी प्रकाशित की गई है। जो न केवल तथ्यात्मक रूप से असत्य है। बल्कि करोड़ों भक्तों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुँचाने वाली है। जिस को लेकर राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ एव समाज साहित्य लेखन प्रकाशन प्रकोष्ठ(अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा महासभा समिती) भारत सरकार के मुद्रण व प्रकाशन मंत्रालय,उत्तर प्रदेश के मुद्रण व प्रकाशन मंत्रालय,व यू पी लोक सेवा परीक्षा आयोग से माँग करेते है। कि संबंधित पुस्तक के लेखक एवं प्रकाशक पर त्वरित कार्यवाही की जाए। ताकी भविष्य में ऐसी गलती न हो इसके लिए उचित निर्देश दिए जाएँ। संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का जीवन एवं उपदेश शैक्षिक पाठ्यक्रम/सिलेबस में जोड़ा जाए,ताकि विद्यार्थियों को उनके महान उपदेशों और समाज-कल्याणकारी कार्यों से प्रेरणा मिल सके। जहाँ एक ओर लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिड़ला, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एव महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज को एक महान संत के रुप मे मानते है। संत नामदेव जी महाराज का योगदान भारतीय समाज, संत परंपरा व भक्ति आंदोलन में अतुलनीय है। उनके बारे में गलत तथ्य प्रसारित करना निंदनीय और अस्वीकार्य है।
फोटो – युनिवर्सल बुक प्रकाशन पुस्तक
फोटो – गोल घेरे मे प्रकाशित अपमान जनक की गई टिप्पणी
फोटो – प्रकाशन की ओर से लिखित में दिया गया माफीनामा

चामुंडेरी हर घर तिंरगा अभियान




