• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रामदेवरा मेले के लिए 11 से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनः भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच दो जोड़ी; श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें और शुरू करने का फैसला किया है। 11 सितंबर से भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच दो जोड़ी और 12 सितंबर से श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी। तीनों जोड़ी ट्रेनें 15-15 ट्रिप करेंगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार-ट्रेन संख्या 04863/04864 और 04865/04866 भगतकी कोठी-रामदेवरा के बीच 11 से 25 सितंबर तक संचालित होंगी।

ट्रेन संख्या 04863 भगत की कोठी से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर 10:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में 04864 रामदेवरा से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04865 भगत की कोठी से शाम 4 बजे रवाना होकर रात 9:20 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में 04866 रामदेवरा से रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वर्तमान में एक जोड़ी मेला स्पेशल का जोधपुर-रामदेवरा स्टेशनों के बीच संचालन किया जा रहा है।

दोनों जोड़ी ट्रेनों का ठहराव जोधपुर, राईका बाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

श्रीगंगानगर से फलोदी के रास्ते पोकरण भी सीधी ट्रेन

रामदेवरा मेले के मद्देनजर ट्रेन संख्या 04741/04742 श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल 12 से 26 सितंबर तक चलेगी। श्रीगंगानगर से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे पोकरण पहुंचेगी। ट्रेन फलोदी स्टेशन पर शाम 6:35 बजे आकर 6:40 बजे प्रस्थान करेगी।वापसी में पोकरण से रात 8:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। ट्रेन फलोदी स्टेशन पर रात 10 बजे आकर 10:05 बजे रवाना होगी।

ट्रेन में 15 साधारण और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 कोच होंगे। रेलवे के अनुसार- इन स्पेशल ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर यात्री दबाव कम होगा और रामदेवरा मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

ट्रैक कार्य के चलते जोधपुर-मन्नारगुड़ी सुपरफास्ट तीन ट्रिप में 120 मिनट रेगुलेट

तिरुचिरापल्ली मंडल में रेल टर्नआउट टीटीआर कार्य के चलते जोधपुर-मन्नारगुड़ी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दक्षिण रेलवे क्षेत्र में तीन ट्रिप के दौरान 120 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया-तिरुचिरापल्ली मंडल में टी-28 मशीन से टीटीआर कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेन संख्या 22673

जोधपुर-मन्नारगुड़ी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस जोधपुर से 24 सितंबर, 1 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को रवाना होगी। इन तीनों ट्रिप में ट्रेन को दक्षिण रेलवे पर 120 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

Previous Post

आबूरोड़-शराब तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार: 9 महीने से फरार था, पुलिस ने पकड़ी थी हरियाणा निर्मित शराब

Next Post

कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी का प्रचार करने पर सरकारी शिक्षक सस्पेंड

Next Post
कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी का प्रचार करने पर सरकारी शिक्षक सस्पेंड

कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी का प्रचार करने पर सरकारी शिक्षक सस्पेंड

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page