
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर की मंडोर थाना पुलिस ने मटकी बेचने वाली महिला की हत्या का खुलासा किया है। आरोपी ने कर्ज से परेशान होकर महिला की हत्या की थी। महिला की हत्या कर लूटे हुए गहनों से गोल्ड लोन लिया था। पुलिस ने आरोपी अश्कर (42) निवासी बालसमंद को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने जानकारी दी। बताया कि 12 अगस्त को मटकी बेचने वाली वृद्ध महिला गजराई देवी की मटकी के बाड़े में सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की।आरोपी ने इस हत्या को लुट के इरादे से अंजाम दिया था। इसमें मुख्य आरोपी अश्कर को पकड़ा गया। महिला मटकी बेचने के साथ ही झाड़ा लगाने का काम भी करती थी। इसके चलते आरोपी ने झाड़ा लगवाने के बहाने वृद्धा से जान पहचान कर उसके बारे में जानकारी जुटाते रहा। बाद में उसकी हत्या कर वृद्धा के गले में पहनी सोने की कंठी, चांदी के आभूषण लूटे थे। सोने के आभूषण पर आरोपी ने बैंक से गोल्ड लोन लेकर पैसे उठा लिए थे।
पुलिस की पकड़ से बचने और पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने रास्ते में बार बार T शर्ट भी बदली। जिससे कि कोई उसे पहचान नहीं पाए। इसके बाद लूटे हुए गहनों से लोन लेकर पैसे उठा लिए गए। आरोपी के खिलाफ पूर्व में तीन मामले नकबजनी के और एक मामला लुट में दर्ज है।


