PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में पिंडवाड़ा थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर नया सनवाड़ा गांव के पास ट्रक और निजी ट्रैवल्स बस से बचने की कोशिश में बाइक गड्ढे में गिर गई।
हादसे में बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार कुचामन सिटी निवासी राकेश कुमार शर्मा और कमल शर्मा बाइक से अहमदाबाद से कुचामन जा रहे थे। नया सनवाड़ा गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तारट्रक और निजी ट्रैवल्स बस ने उन्हें कट मारा। इससे बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में कमल शर्मा को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। राकेश कुमार शर्मा ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
एक घायल की हालत गंभीर
सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा सहयोगी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने इलाज शुरू किया।
कमल शर्मा की हालत चिंताजनक बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया। उनके पैर में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें हैं।
बताया गया कि हादसे के बाद ट्रक और निजी ट्रैवल्स बस के ड्राइवर अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।




