PALI SIROHI ONLINE
मोरथला में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल युवक की मौतः पालनपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, एक का इलाज जारी
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में घायल युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया था, जिसका गुजरात के पालनपुर में इलाज चल रहा था।
हादसा मोरथला में 28 अक्टूबर की रात को हुआ। हादसे में एक और युवक घायल हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मोरथला के एक मोड़ पर हुआ। नरेश कुमार पुत्र जयतीलाल भील और अजय कुमार पुत्र भग्गू भील को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक इलाज केबाद परिजन नरेश कुमार को गुजरात के पालनपुर ले गए थे।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद नरेश कुमार का शव परिजनों को सौंप दिया। वो शादीशुदा थे और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। वो फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे।

