PALI SIROHI ONLINE
राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर खौड के उचित मूल्य दुकानदार का प्राधिकार पत्र निलम्बित
पाली, 06 नवंबर। ग्राम खौड के समस्त ग्रामवासियों द्वारा उचित मूल्य दुकानदार मैसर्स किरण कंवर/पेपसिंह, उमूदु, खौड, तहसील रानी के विरुद्ध राशन वितरण में अनियमितताओं के संबंध में प्राप्त शिकायत पर जिला रसद अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रवर्तन निरीक्षक, रानी द्वारा जांच की गई।
जांच के दौरान मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए। जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित उचित मूल्य दुकानदार का प्राधिकार पत्र निलम्बित कर दिया गया। साथ ही उपभोक्ताओं को राशन वितरण की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निकटवर्ती उचित मूल्य दुकान मैसर्स ग्राम सेवा सहकारी समिति, उमूदु, खौड, तहसील रानी (एफपीएस कोड 1945) को राशन वितरण के लिए अधिकृत किया गया है।



