PALI SIROHI ONLINE
दीपावली पर्व पर नगरपालिका खुडाला फालना क्षेत्र में रोशन प्रतियोगिता एवं अन्य व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल और नगरपालिका के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक
आगामी दीपावली पर्व को हर्षोल्लास, शांति और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के उद्देश्य से आज नगरपालिका कार्यालय के सभागार में नगरपालिका प्रशासन और स्थानीय व्यापार मंडल की एक संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक बैठक में दीपावली के दौरान बाजारों में उमडने वाली भीड, पार्किंग, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी व सजावट, मुख्य चैराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में नगरपालिका की ओर से विशेष आकर्षक रोशनी, लाईटिंग की व्यवस्था, सुगम यातायात, अग्निशमन सुरक्षा, सीसी टीवी कैमरो को दुरस्त करना इत्यादि को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। बैठक में अध्यक्ष श्रीमती उमाकंवर एवं अधिशाषी अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन व्यापारियों और आम नागरिकों की हर संभव सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में उपाध्यक्ष गोपाराम, समाजसेवी देवेन्द्र सिद्धावत, कुणाल पंवार अध्यक्ष व्यापार संघ, प्रीतपाल सिंह छाबडा, अमित मेहता, शिवप्रकाश तिवारी, बलवीर सिंह, हेमाराम चैधरी, श्रवण कुमार सेंदर, सम्भव जैन, दिनेश वैष्णव, अनंत नारायण सिंह, अनिल सिंह खंगारोत, कनिष्ठ अभियंता जयेश पालीवाल, वरिष्ठ लिपिक मनोहरलाल, अनु. सफाई निरीक्षक विक्रम कुमावत इत्यादि उपस्थित रहे।







