• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांचौर में ड्रग्स तस्करी करते तीन गिरफ्तारः कुड़ा गांव में गश्त के दौरान पकड़ा, एमडी और स्विफ्ट कार जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 23, 2026
in Local
0
सांचौर में ड्रग्स तस्करी करते तीन गिरफ्तारः कुड़ा गांव में गश्त के दौरान पकड़ा, एमडी और स्विफ्ट कार जब्त

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 85 ग्राम एमडी ड्रग और तस्करी में इस्तेमाल हुई एक स्विफ्ट कार जब्त की है।

जालोर एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई। सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ सांकड़ चौकी के कुड़ा गांव में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गुजरात नंबर की एक सफेद स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने उसे भगाने का प्रयास किया।

पुलिस ने तुरंत कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों से पूछताछ की। उन्होंने अपने पास एमडी ड्रग होने की बात कबूली। थानाधिकारी नेमाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी में 85 ग्राम एमडी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुजरात के बनासकांठा जिले के दातीवाड़ा थाना क्षेत्र के नरसिंह भाई (27), माना भाई (24) और माना भाई (25) के रूप में हुई है।

Previous Post

राजस्थानी वेशभूषा में सजे श्रद्धालु, गरबा करते हुए निकली मां अर्बुदा की शोभायात्रा

Next Post

दोनों चरणों में चुनाव ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को 26 अक्टूबर को मूल पदस्थापन स्थल पर उपस्थिति से छूट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page