PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल
पाली 11 अक्टूबर प्रदेश कांग्रेस से पंचायत राज चुनाव के लिए पाली जिले के कांग्रेस पर्यवेक्षक विधायक अनिल शर्मा की अध्यक्षता में जिला पोलिटिकल एडवाइज़री कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पंचायत राज चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
इस दौरान जिला पर्यवेक्षक अनिल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार से जनता त्रस्त है। एवं विकास कार्य ठप्प पड़े हैं।
जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा की कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी, सभी ने एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया।
यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि
इस दौरान बैठक में जिला पर्यवेक्षक विधायक अनिल शर्मा, पाली विधायक भीमराज भाटी, जिले के सह प्रभारी श्रवण पटेल, जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा, लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, सोजत विधानसभा प्रत्याशी निरंजन आर्य, हरिशंकर मेवाड़ा, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, पीसीसी सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, जिला संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी आदि मौजूद रहे।




