• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-रामझरोखा मैदान मे माता की प्रतिमा की विराजमान, हर्षौल्लास से की घट स्थापना, आरासना अम्बाजी से लाई ज्योत, आरती में उमड़े श्रद्धालु

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 11, 2026
in Local
0
सिरोही-रामझरोखा मैदान मे माता की प्रतिमा की विराजमान, हर्षौल्लास से की घट स्थापना, आरासना अम्बाजी से लाई ज्योत, आरती में उमड़े श्रद्धालु

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-रामझरोखा मैदान मे नवरात्र पर माता की प्रतिमा की विराजमान,जगदम्बे मण्डल ने की हर्षौल्लास से की घट स्थापना, आरासना अम्बाजी से लाई ज्योत, शाम को आरती में उमड़े श्रद्धालु

सिरोही। मां शक्ति की भक्ति के आराधना पर्व नवरात्र के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति जगदम्बे नवयुवक मंडल रामझरोखा सिरोही के तत्वावधान मे 54 वें गरबा महोत्सव के तहत असुरनाशिनी मां शेरावाली माता जगदम्बा की प्रतिमा व घट स्थापना धूमधाम से की गई। स्थापना अवसर पर देर शाम को आरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और गरबो का भव्य आगाज हुआ।

मण्डल के संरक्षक लोकेश खंडेलवाल के अनुसार नवरात्रि के स्थापना पर्व पर शंख नगाडो, ढोल धमाकों से वातावरण गुंजायमान रहा। रामझरोखा मैदान प्रांगण में बनाये अस्थाई मंदिर में पंडित जयेश ओझा ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच समस्त शहरवासियों के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए जयकारे लगवाए और माता का आवाहन किया। मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी, गिरीश सगरवंशी, गांधीभाई पटेल, विजय पटेल, रणछोड़राज पुरोहित सहित सभी सदस्यों ने धूमधाम से पूजा में भाग लेकर अखण्ड ज्योत के साथ कलश स्थापित किया। पंडाल में नो दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पंडितो द्वारा पाठ किया जाएगा। पंडाल मे विराजमान की गई प्रतिमा जो अष्ट भुजाधारी जिनमें माता ने अस्त्र शस्त्र धारण कर रखे हैं तथा सिंह पर सवार होकर राक्षस महिषासुर का वध करते दिखाया गया है, यह प्रतिमा बंगाल के कुशल मूर्तिकार ने तालाब की पवित्र माटी से निर्माण किया है। पूजन से पूर्व सवेरे मंडल के कार्यकर्ता आरासना अंबाजी शक्ति पीठ से अखंड ज्योत लेकर रामझरोखा पहुँचे।

नगर के प्रमुख केंद्र रामझरोखा मैदान में आगामी नो दिनों तक माता के गुजराती गरबा गीतों और मातारानी के गूंजते भजनों की स्वरलहरियों के बीच युवक- युवतियां व श्रद्धालु गरबा नृत्य करेंगे वहीं अन्य धार्मिक आयोजन आकर्षण का केंद्र होंगे। प्रथम दिवस शाम से ही गरबा पंडाल में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा, यहां रोशनी की जगमगाहट और सुरीले गरबा गीतों से पंडाल माता की भक्ति की आध्यात्मिक ज्योत जगाता रहा।

इस मौके पर मंडल के प्रकाश प्रजापति, प्रकाश खारवाल, शैतान खरोर, रूपेंद्र शर्मा, दिनेश प्रजापत, हीरालाल माली, प्रतीक प्रजापत, हरीश खत्री, महेंद्र सूर्यवंशी, मनीष खत्री, अश्विन भाई, शान, मगनलाल मीणा, गोविंद माली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे।

Previous Post

पाली जिला कांग्रेस की पोलिटिकल एडवाइज़री कमेटी की बैठक में पंचायत राज चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा कर रणनीति बनाई गई

Next Post

जालोर में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तारःब्लैकमेल कर ज्वेलरी और नकदी लेने का आरोप, पहले भी पॉक्सो एक्ट का आरोपी

Next Post
जालोर में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तारःब्लैकमेल कर ज्वेलरी और नकदी लेने का आरोप, पहले भी पॉक्सो एक्ट का आरोपी

जालोर में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तारःब्लैकमेल कर ज्वेलरी और नकदी लेने का आरोप, पहले भी पॉक्सो एक्ट का आरोपी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page