PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के हाईवे पर रविवार सुबह केमिकल के ड्रमों से भरा एक ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन क्रेनों की मदद से ट्रक को सीधा करवाने का प्रयास शुरू किया।
अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
सदर थाने के एएसआई मोहनलाल गुर्जर ने बताया- जालोर जिले के खोखरा गांव निवासी 30 वर्षीय शाबिर केमिकल केड्रम लेकर मुंबई से जयपुर जा रहा था। रविवार सुबह शनिधाम के पास हाईवे पर उसका ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।
चालक शाबिर के अनुसार, आगे चल रहे वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उससे बचने के लिए उसने ट्रक का स्टेयरिंग घुमाया, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया।
तीन क्रेनों की मदद से हटाया
हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने तीन क्रेन बुलवाईं। उनकी सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक को सीधा करवाने का काम किया जा रहा है।




