
PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
पाली-पुलिस थाना साण्डेराव की लगातार कार्यवाही। दस साल से फरार स्थाई वारन्टी सोमीराराम गिरफतार।तीन स्थाई वारन्टो का निस्तारण।
जिला पुलिस अधीक्षक पाली पुजा अवाना IPS ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेन्ज जोधपुर द्वारा चलाये जा रहे फरार वारन्टीयो के धरकपड अभियान के तहत चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली व जितेन्द्रसिंह आरपीएस उप पुलिस अधीक्षक सुमेरपुर के सुपरविजन में गीतासिंह उपनिरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराव के नेतृत्व में दिनांक 30.07.2025 को पुलिस थाना साण्डेराव के तीन स्थाई वारन्टो के निस्तारण में स्थाई वारन्टी सोमीराराम को गिरफतार किया गया व बाद गिरफतारी संबंधित न्यायालय में पेश कर जेसी करवाया गया।
गिरफ्तार स्थाई वारन्टी :-
01 सोमीराराम पुत्र परथाराम उम्र 50 साल निवासी खोडा फला तलाई पुलिस थाना बेकरीया जिला उदयपुर राज.
गठित टीम :-
1.मांगीलाल मुआ 487 पुलिस थाना साण्डेराव
- रामसिंह कानि 559 पुलिस थाना साण्डेराव
- देवीसिंह कानि 760 पुलिस थाना साण्डेराव