• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

तखतगढ़ 29 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ कस्बे के पुराना बेदाना मार्ग स्थित संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य तंवर ने स्वयंसेवकों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के मध्यांतर में अल्पाहार कराया गया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ढाका के निर्देशन में शिविर की गतिविधियां संपन्न हुईं। आयोजन में भगवत सिंह का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान बृजेश सिंह एवं दलवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Previous Post

पाली-पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज, नियंत्रण कक्ष व हेल्प डेस्क गठित, विभिन्न प्रकोष्ठों को सौंपी जिम्मेदारियां

Next Post

रात को भालू दिखाकर कमाई का खेलः वन विभाग ने कसा शिकंजा, 14 मामले दर्ज; 45,600 रुपए जुर्माना

Next Post

रात को भालू दिखाकर कमाई का खेलः वन विभाग ने कसा शिकंजा, 14 मामले दर्ज; 45,600 रुपए जुर्माना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page