PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में हजरत गोसे आजम की याद में गुरुवार को नाड़ी मोहल्ला मिलाद चौक स्थित गुलशने गोशुलवरा कमेटी के नेतृत्व में तकरीर का आयोजन किया गया। तकरीर के बाद फातिहा ख्वानी की गई। कमेटी की ओर से मोमिनों को शिरणी भी वितरित की गई।
पाली जिला मुस्लिम समाज के सदर हकीम भाई के नेतृत्व में अंजुमन फैजाने गोशुलवरा कमेटी की ओर से जुलूस निकाला गया। जो शहर के केरिया दरवाजा, बादशाह का झंडा, जंगीवाड़ा, पुराना बस स्टैंड, नवलखा रोड, प्यारा चौक,मोमिनों का बास होते हुए कादरिया चौक पहुंचकर पूरा हुआ।
जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने इस्लामी लिबास और टोपी पहनकर पैदल हिस्सा लिया। हाथों में इस्लामी नारों और देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ से संबंधित तख्तियां लेकर लोगों ने जुलूस की शोभा बढ़ाई।
जंगीवाड़ा, प्यारा चौक, मोमिनों का बास और कादरिया चौक में जुलूस में शामिल लोगों का फूल-मालाओं और इत्र की खुशबू से स्वागत किया गया। कादरिया चौक में अंजुमन फैजाने गोशुलवरा कमेटी के सदर हाजी अशफाक मेवाफरोश, सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन कादरी, शकील अहमद नागौरी, फिरोज हबीबी, नगर निगम पार्षद रईस अली रंगरेज, पार्षद अब्दुल रहमान कुरैशी, हाजी फरीद मोहम्मद और यूसुफ अशरफी का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
समापन स्थल कादरिया चौक पर मुस्लिम समाज सदर मोहम्मद हकीम, नगर निगम उप महापौर हाजी मेहबूब टी, पूर्व नगर परिषद सभापति प्रदीप हिंगड़, मुस्लिम समाज सेक्रेटरी हाजी रफीक गौरी और फारूक रंगीला ने एपीजे अब्दुल कलाम फेडरेशन की ओर से जुलूस का स्वागत किया। कार्यक्रम में कमेटी के नजमुद्दीन बेलिम, सैयद मुख्तियार अली, मोहम्मद इस्माइल, चांद अली, मैहर अली, शरीफ नागौरी, जाकिर गोरी, इम्तियाज अली सहित कई लोगों ने व्यवस्थाएं संभालीं।




