PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
प्रांतीय गणित मेले का हुआ उद्घाटन
तखतगढ़ 23 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ के रोड़ स्थिति रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर तखतगढ़ में विद्या भारती शिक्षा संस्थान, जोधपुर प्रांत के प्रांतीय गणित मेले में प्रांत प्रतिनिधि चंदनसिंह राजपुरोहित जिला सचिव पाली, वैदिक गणित प्रांत प्रमुख भगीरथ विश्वकर्मा, विदर्भ प्रांत की गणित प्रमुख श्रीमती शेफाली जोशी ,स्थानीय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष प्रभुराम राठौड़, सरंक्षक गणेशराम कुमावत, जवान मल माली, आदर्श शिक्षा संस्थान, बाली के जिला सचिव सुरेश कुमार मालवीय ने मां शारदे, ॐ, माँ भारती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ गणित मेले का शुभारंभ हुआ।
स्वागत परिचय के बाद मुख्य वक्ता चंदन सिंह राजपुरोहित ने बाल गणितज्ञों को मेले में भाग लेने के लिए बधाई दी और भारत की प्राचीन गणित की काल गणना और हनुमान चालीसा में पृथ्वी से सूर्य की दूरी की सटीक व्याख्या कर बताया। साथ ही गणित मेले के नियम, अभिव्यक्ति, प्रदर्श के बारे में अपने विचार रखे। विद्या भारती जोधपुर प्रांत के 13 जिलों के 307 भैया बहिने भाग ले रहे है। उद्घाटन सत्र में इंदर सिंह राठौड़ प्रधानाचार्य रायगांधी उच्च माध्यमिक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन हरिराम जोगसन प्रधानाचार्य रायगांधी उच्च प्राथमिक तखतगढ़ ने किया। इस अवसर पर विद्या मंदिर के सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे।



