PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सैन आई.पी.एस. जिला पाली के निर्देशन में, ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एव अमरसिंह रतनु, वृत्ताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के निकट सुपरविजन में आगामी चुनावों के दृष्टिगत दौरान अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जैतपुर द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। ||
घटना का विवरण :-दिनांक 19.09.2026 को अरूण कुमार नि.पु. थानाधिकारी पीएस जैतपुर मय टीम द्वारा मौजा सेदरिया में बोलेरो केम्पर गाडी रजि. न. जी.जे. 01 के. डब्ल्यु 3777 को रुकवाकर सघन तलाशी ली जाकर बोलेरो केम्पर में से कुल 15.2 ग्राम एम.डी. (मेफोड्रोन) जब्त किया जाकर मुलजिमान मुकेश व ओमाराम को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त घटना पर धारा 8/22, 25 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में बरामद मादक पदार्थ के स्त्रोत व तस्करी नेटवर्क से जुडे अन्य व्यक्तियों के सम्बंध में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार मुलजिम
01. मुकेश पुत्र घीसूलाल उम्र 31 साल निवासी गिरादडा पुलिस थाना सदर जिला पाली
02. ओमाराम पुत्र बाबूराम उम्र 35 साल निवासी रूपावास पुलिस थाना सदर जिला पाली
कार्यवाही टीम :-
01. अरूण कुमार नि.पू. पुलिस थाना जैतपुर
02. कवंरलाल मुआ 524 पुलिस थाना जैतपुर
03. विजयसिह मुआ 434 पुलिस थाना जैतपुर
04. महीपाल कानि. 974 पुलिस थाना जैतपुर (विशेष भुमिका)
05. बलराम कानि. 1002 पुलिस थाना जैतपुर (विशेष भुमिका)
06. रणवीरसिह कानि. 253 पुलिस थाना जैतपुर
07. बाबुराम कानि. 1429 पुलिस थाना जैतपुर
08. भगवानराम कानि. 614 पुलिस थाना जैतपुर
आमजन से अपील पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण अथवा परिवहन से संबंधित कोई सूचना हो तो तत्काल पाली पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, नशे के विरुद्ध इस अभियान में पाली पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।

