PALI SIROHI ONLINE
उखरडा में समन्दर हिलोरने की रस्म निभाई, बड़ी संख्या में उमड़े ग्रामीण
तखतगढ 6 सितम्बर;(खीमाराम मेवाड) आहोर उपखंड क्षेत्र के उखरडा गांव में शुक्रवार को धूमधाम के साथ समंदर हिलोरने की रस्म निभाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोगो ने उत्साह के साथ भाग लिया। गांव से ढोल नगाड़ों व गाजे बाजे के साथ सरोवर किनारे पहुँचे जहाँ पंडित की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। सरोवर के चारो ओर परिक्रमा लगाई गई। महिलाएं गीत गा रही थी। विधि विधान के साथ शुभारंभ भरत कंवर ने पूजा अर्चना कर किया। जिसके बाद भाइयों ने अपनी बहनों को चुनड़ी ओढाई व सरोवर का पानी पिलाया। सभी घरों में रहता है खुशी का माहौल समन्दर हिलोरने की परंपरा बहुत पुरानी है गांवो में इस दिन प्रत्येक घर में मेहमान होते हैं। महिलाएं सज धज कर तैयार होती है मंगल गीत गाती हैं। सभी महिलाएं सिर पर मटका उठाकर गांव के सरोवर तक पहुँचती है।
भाई बहन को पानी पिलाता है
समंदर हिलोरने की रस्म के तहत भाई और बहन मटकी को हिलोरते है उसमें फिर पूरी तरह से पानी भर जाता है तो भाई बहन को उस मटकी से पानी पिलाता है और बहन भाई के लंबी उम्र की कामना करती है। इस दौरान माधो सिंह उखरड़ा, मदन सिंह, अमर सिंह, सूजा राम देवासी, भगा राम प्रजापत, रमेश कुमार हिरागर समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।