PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बेड़ा के शैलेश्वर सिंह राणावत ने 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगामी ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है।
जयपुर के जगतपुरा स्थित OASES Shooting Range में राजस्थान राइफल एसोसिएशन की ओर से NRAI के तत्वावधान में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शैलेश्वर सिंह ने शॉटगन इवेंट के क्ले पिजन डबल ट्रैप मेन (नेशनल रूल्स) वर्ग में हिस्सा लिया। निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर हासिल कर उन्होंने ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की।
आगामी 35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप-शॉटगन का आयोजन 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक भटिंडा (पंजाब) में भाग लेंगे
नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
शैलेश्वर सिंह राणावत मूल रूप से बेड़ा से जुड़े हैं और जवाई क्षेत्र में पर्यटन एवं वन्यजीव गतिविधियों से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से बेड़ा-जवाई क्षेत्र का नाम शूटिंग खेल के राष्ट्रीय मंच पर भी पहचान बना रहा है।


