• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डॉक्टर दंपती की कार पर पथरावः बाइक सवार दो युवकों ने चलती कार के शीशे पर मारा पत्थर, बाल-बाल बचा दंपती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 7, 2026
in Local
0
डॉक्टर दंपती की कार पर पथरावः बाइक सवार दो युवकों ने चलती कार के शीशे पर मारा पत्थर, बाल-बाल बचा दंपती

PALI SIROHI ONLINE

पाडवा (सागवाड़ा), डूंगरपुर-पाड़वा के ननोमा फला स्थित हनुमान मंदिर के पास बीती रात एक निजी अस्पताल के डॉक्टर गजेंद्र राव और उनकी पत्नी की कार पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पथराव किया। इस घटना में दंपती बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर गजेंद्र राव अपनी पत्नी के साथ कार से झाखरी से पाड़वा स्थित अपने निजी अस्पताल जा रहे थे। रात करीब दस बजे सागवाड़ा की तरफ से आ रहे एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने चलती बाइक से उनकी कार के आगे के शीशे पर जोर से पत्थर मारा।

सौभाग्य से, घटना के समय डॉक्टर राव ने कार की रफ्तार धीमी कर रखी थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद डॉक्टर ने अपनी कार रोकी, लेकिन तब तक दोनों आरोपी युवक तेज रफ्तार से बाइक भगाकर मौके से भाग गए।

घटना के बाद डॉक्टर राव ने अस्पताल पहुंचकर पाड़वा पुलिस चौकी पर फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी।

Previous Post

खेत से घर लौट रहे किसान से लूटःबदमाशों ने लाठियों से पीटा, बाइक और कैश लूटकर भागे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page