• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खेत से घर लौट रहे किसान से लूटःबदमाशों ने लाठियों से पीटा, बाइक और कैश लूटकर भागे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 7, 2026
in Local
0
खेत से घर लौट रहे किसान से लूटःबदमाशों ने लाठियों से पीटा, बाइक और कैश लूटकर भागे

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा-बांसवाड़ा जिले में रविवार रात को खेत में मक्के की रखवाली कर घर लौट रहे एक अधेड़ को बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों से अधेड़ को पीटा और उसके पास से बाइक और 2 हजार रुपए कैश लूटकर फरार हो गए। घटना लोहारिया थाना क्षेत्र के आसन गांव में हुई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन

घटना में आसन निवासी धुलजी (50) पुत्र भाणजी घायल हो गए। वारदात के बाद घायल अधेड़ सड़क किनारे दर्द से तड़पता रहा। वहां से गुजर रहे किसी ग्रामीण की नजर जब सड़क किनारे पड़े घायल व्यक्ति पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई और घायल को तत्काल गनोड़ा स्थित स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत में एमजी अस्पताल रेफर

स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात करीब 12 बजे उन्हें एमजी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, घायल को एमजी अस्पताल में उपचार के बाद वार्ड में भर्ती करा दिया गया है, अधेड़ के सिर व हाथ मे चोंटे आई है, जहां उसका इलाज जारी है।

इस बारे में लोहारिया थानाधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि घटना को लेकर थाने में सूचना नहीं मिली है।

Previous Post

सादड़ी-मुंडारा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, दंपती समेत चार घायलः एक को रेफर किया, साईं पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

Next Post

डॉक्टर दंपती की कार पर पथरावः बाइक सवार दो युवकों ने चलती कार के शीशे पर मारा पत्थर, बाल-बाल बचा दंपती

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page