PALI SIROHI ONLINE
बाली। डिस्कॉम फालना में कर्मचारियों को दिलाई गई मतदाता जागरूकता शपथ। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह पवार , सहायक अभियंता राजकुमार मीणा के सानिध्य मेंआज मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
निगम कर्मी सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह पवार द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में आस्था रखते हुए मतदान करने की शपथ दिलाई गई। शपथ में कहा गया – “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए,निष्पक्ष, निर्भीक , भयमुक्त अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”
सहायक अभियंता फालना राजकुमार मीणा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है और प्रत्येक मत का महत्व है। इस अवसर पर भगवती प्रसाद,सुख सिंह खंगारोत, मो युसूफ, कैलाश कुमार, देवाराम परिहार, महेंद्र सिंह मेफावत, हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, सुरेंद्र मीणा, वीरेंद्र सिंह सीरवी, जितेंद्र सिंह भाटी, फोरूलाल सैनी, रुपवंती, बबीता, रेनू गुर्जरआदि उपस्थित रहे।

