PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर के झालामंड चौराहे के पास एक डंपर ने दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने डंपर में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला।
मामला शुक्रवार को कुड़ी थाना क्षेत्र का है। बासनी थानधिकारी नितिन दवे ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। इश्बदौरण गुस्साए लोगों ने डंपर ड्राइवर की पिटाई कर दी।


