PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में ओमप्रकाश चौधरी अति. पुलिस अधीक्षक पाली एवं मगंलेश चुण्डावत उप पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत शहर के निकटतम सुपरविजन में एवं निरमा विश्नोई नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना औ.क्षेत्र पाली के नेतृत्व में थाना हल्का क्षेत्र मे बढती चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु थाना हाजा से टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से लगातार प्रयास किये जाकर मुखबीर व तकनीक के आधार पर 1. मनीष पुत्र तेजसिह उम्र 19 साल निवासी बीपीएल कोलोनी पुनायता रोड पाली 2. रणजीतसिह पुत्र मनोहरसिह निवासी बाबा रामदेव कोलोनी पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली 3. बबलु उर्फ बाबुलाल उम्र 25 साल निवासी बीपीएल कोलानी पुलिस थाना कोतवाली पाली को दस्तयाब कर प्रकरण सं 192/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस पुलिस थाना औ. क्षेत्र मे बाद अनुसधान अपराध प्रमाणित पाये जाने पर पांचो मुलजिमानो को गिरफ्तार शतप्रतिशत माल मशरूका बदामद किया गया ।
घटना का विवरण: दिनांक 25.08.2026 को प्रार्थी दिनेश कुमार पुत्र चम्पालाल जाति जैन (चौपडा)उम्र 50 वर्ष निवासी बापुनगर पाली हाल नवभारत इण्डस्टीज एफ 101,102 फेस पाली ने उपस्थित थाना होकर एक टाईप शुदा रिपोर्ट इस आशय कि दी कि हमारी फेक्टी नवभारत इंडस्टीज जो कि एफ-101,102 इंडस्टीज एरिया 2 फेस पाली मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास स्थित है। दिनांक 16.08.2026 की रात में अज्ञात लोगो ने हमारी फेक्टी मे से पितल की 4 वार पटटी बाथरुम मे 2 नल व 1 वास बेसन का नल 30 से 40 पंखे, स्टाफ के बैग में से 1500 रुपये व कपडे चुरा के ले गए रिपोर्ट प्रस्तुत कर निवेदन है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करावे। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 192 दिनांक 25.08.2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया ।
गठित टीम :-
1. निरमा विश्नोई निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना औ. क्षेत्र जिला पाली,
2. विशनाराम सउनि. पुलिस थाना औ.क्षेत्र जिला पाली,
3. शंकर बौस कानि 532 पुलिस थाना औ. क्षेत्र जिला पाली, (विशेष भूमिका)
04. रमेश कानि 1293 पुलिस थाना औ. क्षेत्र जिला पाली
05. मेघाराम कानि 1712 पुलिस थाना औ. क्षेत्र पाली जिला पाली
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण;-
1 मनीष पुत्र तेजसिह उम्र 19 साल निवासी बीपीएल कोलोनी पुनायता रोड पाली
2. रणजीतसिह पुत्र मनोहरसिह उम्र 21 साल निवासी बाबा रामदेव कोलोनी पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली
3. बबलु उर्फ बाबुलाल साल निवासी बीपीएल कोलानी पुलिस थाना कोतवाली पाली

