PALI SIROHI ONLINE
जलोर-जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने बुधावार को संसद सत्र के दौरान जालोर शहर से रेल सेवाओं का विस्तार करने की मांग उठाई। उन्होंने जालोर को दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों से जोड़ने के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की।
उन्होंने कहा- जालोर सहित मारवाड़ इलाके के 7 लाख से ज्यादा लोग दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में नौकरी और व्यापार करते हैं। सीधी रेल शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया- 7 जुलाई 2023 में सिकन्दराबाद की बैठक में जालोर-सिरोही के लिए रेल सेवा तय की थी। उसे अभी तक शुरू नहीं किया गया है। चेन्नई से अहमदाबाद तक जाने वाली ट्रेन संख्या 22919 व 22920 को वाया समदड़ी भीलड़ी तक चलाया जाए।
सालासर एक्सप्रेस 22421 व 22422 दिल्ली से जोधपुर तक चल रही हैं। इनका विस्तार कर गांधीधाम व समदड़ी भीलड़ी करने किया जाए। भगत की कोठी कामयम एक्सप्रेस 15623 व 15624 जोधपुर से गोवादी तक चलती हैं। इनका विस्तार गांधीधाम समदड़ी भीलडी तक किया जाए।
उन्होंने बेंगलुरु से जोधपुर वाया समदड़ी भीलड़ी, हैदराबाद से जोधपुर वाया समदड़ी भीलड़ी व चेन्नई से जोधपुर वाया समदड़ी भीलड़ी तक शुरू करने की मांग की। ये ट्रेनें तीन दिन का सफर तय करती हैं। लेकिन इनमें कैंटीन की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने इन ट्रेनों में कैंटीन की व्यवस्था करने की मांग की।
उन्होंने कहा- डीएसटी फर्स्ट ट्रेन 19437 जो आबूरोड से अहमदाबाद तक चलती है, इसका विस्तार कर फालना तक चलाई जाए। इससे किसानों को गुजरात के मेसाणा आने जाने में भी सुविधा होगी।
लुंबाराम ने कहा- मेरे लोकसभा क्षेत्र में सिरोही के जिला मुख्यालय आजादी के 76 साल बाद भी रेल सेवा से नहीं जुड़ा है। इस रूट की लम्बाई 75 किलोमीटर है। यह क्षेत्र सामाजिक व आर्थिक सेवा से पिछड़ा है। यहां रेल सेवा की सख्त जरूरत है।
सांसद ने जालोर, पिंड़वाड़ा व आबूरोड़ के रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को धन्यवाद दिया।