PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
सुमेरपुर-सुमेरपूर नगर के जालोर चौराहा से घांचियों का वास जाने वाले मार्ग पर मंगलवार शाम युवक ने घर के ऊपर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।
घांचियों का वास निवासी नारायणलाल (35) चेलाराम घांची बैंक फाइनेंस का काम करता था। मंगलवार शाम 5 बजे घर के ऊपर बने कमरे में सोने चला गया। 7 बजे उसकी पत्नी उसे उठाने के लिए कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों व आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया, जहां नारायणलाल पंखे के हुक पर मृत अवस्था में लटकता मिला।


