PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मालायती प्रकरणों के अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल कुमार उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में चैलसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दिनांक 21.08.2026 को राजकिय उच्च माध्यमिक विधालय झाडोली मे हुई चोरी का खुलासा कर एक शातीर नकबजन तरसेमसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया सामान जब्त किया गया है।
घटना विवरणः-शैतानसिह पुत्र रावतसिह जाति राजपुत उम्र 58 वर्ष पेशा नौकरी निवासी राजपुत वास पिण्डवाडा पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही हाल प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि झाडोली ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 21.08.2026 की रात्रि में करीब 11.00 बजे से 12.00 बजे के मध्य कक्षा-कक्षों के ताले तोडकर अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय की केबल चोरी व विधुत फिटिंग को क्षतिग्रस्त कर कक्षा कक्षाओं कमरो के अन्दर से विधुत केबल निकाल कर चोरी कर ले जाना वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिसः पुलिस द्वारा चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुये घटना को ट्रेस करने के हर संभव प्रयास किये। उक्त घटना में शरीक अभियुक्त की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम मामुर कर टीम द्वारा भरसक प्रयास किये। उक्त टीम द्वारा थाना हल्का क्षेत्र व सिरोही रोड में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर रूट तय किया गया। तकनिकी सहयोग व मुखबीरान कि ईतलानुसार उक्त वारदात का खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी सामान बरामद किया गया है।स्वीकार की गई वारदातः आरोपी तरसेमसिंह जो पंजाब का रहने वाला है जो ट्रेन के जरिये पिण्डवाडा आता था व थाना हल्का में नकबजनी की वारदात कर वापस पंजाब चला जाता है।
1. उक्त शातिर अपराधी तरसेमसिंह द्वारा राजकिय उच्च माध्यमिक विधालय पिण्डवाडा में भी चोरी की वारदात को अन्जाम दिया है।
2. उक्त शातिर अपराधी तरसेमसिंह द्वारा तहसील कार्यालय के पास में स्थित ई-मित्र पर बैटरी चोरी की वारदात को अन्जाम देना स्वीकार किया है।
3. उक्त शातिर अपराधी तरसेमसिंह द्वारा मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन समग्र शिक्षा कार्यालय पिण्डवाडा से विधुत केबल की चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।
4. उक्त शातीर अपराधी तरसेमसिंह द्वारा राजकिय वरिष्ठ उपाध्याय सस्कृत विधालय झाडोली से विधुत केबल कि चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः तरसेमसिंह पुत्र सोहनलाल जाति प्रजापत उम्र 40 साल निवासी पीरखाना के पास वार्ड नम्बर 12 मोरमण्डी जिला भठिंडा पंजाब
कार्यवाही टीम
1. चैलसिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा।
2. छगनलाल सउनि पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
3. मुकेश कुमार सउनि पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही। (मुख्य भूमिका)
4. कल्याणसिंह चालक कानि 206 पुलिस थाना पिण्डवाडा। (मुख्य भूमिका)
5. मांगीलाल हैडकानि नम्बर 359 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
6. अरजीराम कानि 753 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
7. अरविन्द कुमार कानि 508 पुलिस थाना पिण्डवाडा।

