• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगज-हत्या के प्रयास के मामले में  फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, उथमण के युवक पर जोयला के निकट हुआ था हमला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा तखतगढ़

सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत  नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  पुष्पेन्द्र वर्मा उप अधीक्षक पुलिस शिवगंज के निकटतम सुपरविजन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज के द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में लम्बे समय से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना विवरणः- प्रार्थी  गणपतसिंह पुत्र केसरसिंह जाति राजपूत निवासी उथमण के द्वारा दिनांक 12.02. 2026 को थाना शिवगंज पर लिखित रिपोर्ट पेश की कि उसके पिता श्री केसरसिंह दिनांक 12.02.2026 को अपनी मोटरसाईल पर पोयणा से उनके गांव उथमण आ रहे थे। रास्ते में जोयला गांव के पास आरोपीगण मोहनसिंह, रतनसिंह, मोन्दुसिंह, विक्रमसिंह वगैरा ने उसके पिता को जान से मारने की नियत से मोटरसाईकल के कार से टक्कर मार कर निचे गिराया तथा लाठी सरियों से मारपीट कर गंभीर चोटे कारित की वगैरा पर मुकदमा संख्या 38 दिनांक 12.02.2026 धारा 191 (2),191 (3), 126(2),115(2), 117(2),109 (1)/190 बीएनएस में दर्ज किया जाकर अन्वेषण शुरू किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः मुकदमा दर्ज कर अन्वेषण किया गया। अन्वेषण से आरोपीगणों के विरूद्ध जुर्म धारा
191(2),191(3),126(2),115 (2),117 (2), 109 (1) / 190 बीएनएस का प्रमाणित होना पाया गया लेकिन आरोपीगण गिरफ्तारी से बचने लिये फरार हो गये। जिनकी गिरफ्तारी को थानाधिकारी श्री ओम प्रकाश नि.पु. के द्वारा चुनौती के रूप लेते हुये थानाधिकारी मय टीम ने वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकटतम सुपरविजन में तकनीकि साक्ष्य संकलित करते के साथ ही अन्य तरीको से सुरागरसी व भरसक प्रयास करते हुये वारदात का अंजाम देने वाले आरोपियो में तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणः-
1. मोहनसिंह पुत्र केसरसिंह जाति राजपूत उम्र 62 वर्ष, निवासी नेहरू नगर पालडी जोड पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली।
2. रतनसिंह पुत्र मोहनसिंह जाति राजपूत उम्र 35 वर्ष, निवासी नेहरू नगर पालडी जोड पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली।
3. विक्रमसिंह पुत्र सवाईसिंह जाति राजपूत उम्र 37 वर्ष, निवासी पालडी जोड हाल रायचन्द कॉलोनी गली नम्बर 05 शिवगंज।

गठीत पुलिस टीमः-
1.  ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज।
2. प्रेमसिंह सउनि पुलिस थाना शिवगंज।
3. राजेन्द्रसिंह हैडकानि नं. 424 पुलिस थाना शिवगंज।
4. जीवनलाल कानि. नं. 484 पुलिस थाना शिवगंज।
5. मनीष कानि नं. 1076 पुलिस थाना शिवगंज।
6.  टेकाराम कानि नं. 127 पुलिस थाना शिवगंज।

Screenshot
Previous Post

पाली-नाबालिग बालिका का पीछा कर परेशान करने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति को एंटी रोमियो टीम वं कालिका पेट्रोलिंग युनिट ने किया गिरफ्तार

Next Post

पिंडवाड़ा-डोडा पोस्त से भरी एम्बुलेंस छोड कर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पिंडवाड़ा-डोडा पोस्त से भरी एम्बुलेंस छोड कर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page