• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- पटवारी रिश्वत लेते हुए ट्रैप: एसीबी टीम देख जंगल में भागा, कैश झाड़ियों में फेंके; कृषि भूमि के बंटवारे के बदले की थी डिमांड

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-पाली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सोजत तहसील के राजस्व गांव खोडिया के पटवारी मनीष कुमार मीना को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी मनीष कुमार मीना पटवार हल्का लाणेरा में तैनात है और उसके पास खोडिया पटवार हल्का का अतिरिक्त प्रभार भी था।पाली एसीबी द्वितीय चौकी को मिली शिकायत के अनुसार, परिवादी बादरराम गुर्जर ने ग्राम रायरा में कृषि भूमि खरीदी थी। इस भूमि के बंटवारे और तरमीम यानी सीमांकन की कार्रवाई के बदले पटवारी मनीष कुमार मीना ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी पटवारी पहले 17 हजार रुपए और बाद में 15 हजार रुपए लेने पर सहमत हुआ।

10 हजार रुपए लेते एसीबी ने पकड़ा

जोधपुर एसीबी रेंज की पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या के सुपरविजन में एसीबी पाली द्वितीय के प्रभारी देरावरसिंह सोढा और ट्रेप अधिकारी मोहम्मद हनीफ, निरीक्षक पुलिस ने टीम के साथ कार्रवाई की। शुक्रवार को तय योजना के अनुसार ट्रेप किया गया।

इस दौरान आरोपी पटवारी मनीष कुमार मीना ने परिवादी बादरराम गुर्जर से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली। आरोपी ने रिश्वत की रकम अपनी पैंट की जेब में रख ली थी। एसीबी टीम के पास आते ही आरोपी पटवार घर के नजदीक जंगल की झाड़ियों की ओर भागने लगा।

झाड़ियों में फेंक दी रिश्वत की रकमएसीबी टीम को पीछे आता देख आरोपी ने भागते समय 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि झाड़ियों में फेंक दी। टीम ने काफी प्रयास के बाद झाड़ियों से 2 हजार रुपए के नंबरी नोट बरामद कर लिए।

एसीबी की टीम अब शेष रिश्वत की रकम की तलाश और बरामदगी के प्रयास कर रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Screenshot
Previous Post

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतः पीहर पक्ष ने जताया संदेह, 5 साल पहले हुई थी शादी, SDM करेंगे मामले की जांच

Next Post

कैलाशनगर-गौतम ऋषि ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित

Next Post

कैलाशनगर-गौतम ऋषि ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page