PALI SIROHI ONLINE
कैलाशनगर-कैलाशनगर | मीणा समाज सभा भवन में मीणा समाज की बैठक हुई। बैठक में गौतम ऋषि ट्रस्ट कैलाशनगर की नई कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
बैठक में नेमाराम मीणा को अध्यक्ष चुना गया। छगनलाल उपाध्यक्ष बने। तलसाराम को कोषाध्यक्ष चुना गया। पहलादराम को सचिव बनाया गया। पकाराम लीलावा, रमेशकुमार, राजूराम, ताराराम, थानाराम, पकाराम को ट्रस्ट सदस्य नियुक्त किया गया।कार्यकारिणी गठन पर सरपंच तेजाराम मीणा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज ने निर्विरोध कार्यकारिणी बनाकर एकता, भाईचारा दिखाया है। नई कार्यकारिणी ट्रस्ट के नियमों के अनुसार काम करे व समाजहित को प्राथमिकता दे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों ने ट्रस्ट का संचालन तय नियमों के अनुसार करने का संकल्प लिया। समाजहित में काम करने की बात कही।


