• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पालड़ीजोड़ में गोगाजी महाराज का 20वां वार्षिक मेला धूमधाम से संपन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 17, 2026
in Local
0
पालड़ीजोड़ में गोगाजी महाराज का 20वां वार्षिक मेला धूमधाम से संपन्न

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पालड़ीजोड़ में गोगाजी महाराज का 20वां वार्षिक मेला धूमधाम से संपन्न

मंदिर शिखर पर ढोल-ढमाकों के साथ चढ़ाई ध्वजा, हवन के बाद हुआ महाप्रसादी का आयोजन

तखतगढ 17 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) सावन में नाग पंचमी के माैके पर उपखंड के पालड़ीजोड़ गांव में गोगाजी महाराज का दो दिवसीय 20वां वार्षिक मेला सोमवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। गोगाजी महाराज मंडल की ओर से आयोजित मेले में सोमवार सुबह मंदिर शिखर पर ढोल-ढमाकों के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। हाथीजन (गुजरात) के गोगा महाराज के भक्तराज भुवाजी मालजी देसाई, अनिकेतभाई देसाई, अंकित देसाई सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा सहित श्रद्धालुओं ने ध्वजा चढ़ाई।

मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों ने आहूतियां दीं। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मेले में हाथीजन गुजरात से आए गोगाजी महाराज के भक्तराज भुवाजी मालजी देसाई, अनुभाई देसाई एवं उनके साथ आए भक्तों का गोगा महाराज भक्त मंडल की ओर से ढोल-ढमाकों के साथ शोभायात्रा निकालकर स्वागत किया गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे। भक्तों ने गोगाजी महाराज के मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र एवं परिवार की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की। मेले के दौरान मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।

भजन संध्या में भोर तक गूंजे गोगाजी महाराज के भजन
दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन रविवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। गणपति एवं गुरु वंदना के साथ शुरू हुई भजन संध्या में भजन कलाकारों ने गोगाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और भजन संध्या भोर तक जारी रही। इस दाैरान भाेपाजी स्व. जवानाराम हकमाराम काे भी याद किया। इस दौरान हाथीजन (गुजरात) के गोगाजी महाराज के भक्तराज भुवाजी मालजी देसाई, अनुभाई देसाई, कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा सहित अन्य अतिथियों का गोगा महाराज भक्त मंडल की ओर से स्वागत किया गया। इस माैके पर ग्राम प्रशासक महेन्द्र मेवाड़ा, मांगीलाल राजपुराेहित, शंभुलाल कुमावत, धनाराम कुमावत, नरेन्द्रसिंह, इंद्रसिंह, पिंटु कुमावत अादि माैजूद रहे।

Previous Post

तखतगढ-मजदूर अधिकारों को लेकर बीएमएस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

Next Post

पाली-चोरी का ट्रैक्टर बरामद, आले दर्जे का चोर नकबजन सुमेरराम गिरफ्तार, अलग अलग थानों में चोरी के कही प्रकरण दर्ज

Next Post

पाली-चोरी का ट्रैक्टर बरामद, आले दर्जे का चोर नकबजन सुमेरराम गिरफ्तार, अलग अलग थानों में चोरी के कही प्रकरण दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page