
PALI SIROHI ONLINE
राशिफल मेष : शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : व्यापारिक समझोते लाभदायी हो सकते हैं। आप हर समय बेहतर बदलाव के लिए तैयार रहेंगे। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मित्रों से दूरी मन को दुखी कर सकती है।
वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी काम की अधिकता के चलते परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नए संपकों में सावधानी बरतें। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से तनाव बढ़ेगा। बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी।
मिथुन : शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार बनेंगे। अपनों का साथ हर मुश्किल में संबल देगा। अति-आत्मविश्वास घातक हो सकता है। यात्रा का योग है।
कर्क : शुभ अंक 6, शुभ रंग आसमानी : कार्यस्थल पर विरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नई-नई समस्याएं परेशान करेंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। सपने साकार करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी : अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। सफलता के लिए योजना में बदलाव करना पड़ेगा। झूठ बोलकर आप मुश्किल में पड़ जाएंगे। परिवार का साथ तरक्की में सहायक रहेगा।
कन्या : शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा सहकर्मी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रचने की कोशिश करेंगे। बिखरे काम समेटना आपके लिए समस्या बन सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बना सकते हैं। व्यापारिक यात्रा संभव है।
तुला : शुभ अंक 2, शुभ रंग पीला : व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। विराधियों से निपटने के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़ना होगा। नई योजना में पूंजी निवेश लाभदायी हो सकता है। राजकीय मामले सुलझेंगे।
वृश्चिक : शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझने से लाभ संभव है। निजी काम निकलवाने के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। जल्दबाजी में रखे प्रस्ताव वापिस लेने पड़ सकते हैं। आस्था बढ़ेगी।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी : प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायी हो सकती है। पुराने घाटे की भरपाई संभव है। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली से अधिकारी भी चौंक जाएंगे। व्यापारिक लेनदेन में सावधानी बरतें।
मकर : शुभ अंक 8, शुभ रंग काला उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता के आसार बनेंगे। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी। कॅरियर में नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला कार्यक्षेत्र की समस्या सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भमिका रहेगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च संभव है। अनुभवी लोगों का साथ आपके काम में निखार ला सकता है। मित्र मिलेंगे।
मीन : शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल अनिर्णय की स्थिति नुकसानदायी रहेगी। यात्रा का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ सकता है। आप व्यापारिक काम पहले निपटाने का प्रयास करेंगे। प्रियजन से किया वादा पूरा करना मुश्किल रहेगा।