
PALI SIROHI ONLINE
आज का पंचांग पंडित प्रो. विनोद शास्त्री तिथि संवत् : आषाढ़, शुक्ल पक्ष नवमी, शुक्रवार सायं 04:32 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह मुहर्रम, तारीख 8, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा
ऋतु, 4 जुलाई। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र सायं 04:50 तक, इसके बाद स्वाति नक्षत्र रहेगा। शिव योग सायं 07:35 तक, इसके बाद सिद्ध योग रहेगा। कौलव करण सायं 04:32 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) मंगल-सिंह, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है। सूर्य-मिथुन, चंद्र-तुला, शुक्र-वृष, शनि-मीन,
राहुकाल : प्रातः 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा- यदि जरूरी हो तो इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : नेपच्यून वक्री रात्रि 03:10 से, भड़ल्या नवमी स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त, गुप्त नवरात्र समाप्त, श्री हरि जयंती, मेला शरीक भवानी कश्मीर, स्वामी विवेकानंद पुण्य दिवस।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 05:41 से 07:24 तक चर का, प्रातः 07:24 से 10:48 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:31 से 02:13 तक शुभ का, सायं 05:38 से 07:20 तक चर का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान
करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम अथवा खीर खिलाएं। चिड़ियों को चावल का चुग्गा डालें तो शुक्रग्रह जनित पीड़ा दूर होती है। आज शिव योग में कपूर का दान करना शुभ फलदायी होता है। आज ऐन्द्री नामक दुर्गा का भक्ति सहित पूजन करें और ऐरावत पर विराजी शुक्लवर्ण देवी का ध्यान कर नक्त व्रत करें तो समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


