
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिंटु अग्रवाल
सुमेरपूर-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत गुरुवार को सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे, अंत्योदय संबल पखवाड़ा में भाग लेंगे
पाली, 2 जुलाई। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत पाली जिले की एक दिवसीय यात्रा के तहत गुरुवार को सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत प्रातः10ः30 बजे सुमेरपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे साण्डेराव पहुंचेंगे जहां वे विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे अपराहं 12ः30 बजे साण्डेराव से रवाना होकर दोपहर 1ः30 बजे साकदड़ा पहुंचेगे जहां वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा शिविर में भाग लेंगे। वे सायं 4 बजे साकदड़ा से रवाना होकर सायं 5 बजे सुमेरपुर पहुंेचे तथा सांय 7 बजे सुमेरपुर से पालनपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


