
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 5, शुभ रंग काला: आय के नए स्रोत बनेंगे। जिनसे उम्मीद नहीं थी वे भी आपके सहयोग को आगे आएंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी आपकी तत्परता व कार्यशैली से प्रभावित होंगे। जोखिम के कामों से दूर रहें।
वृष : शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला कार्यक्षेत्र में नई तकनीक अपनाने से परेशानी हो सकती है। सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में खर्च संभव है। नई योजना में निवेश का मन बनेगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।
मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : दूसरों के उदारतापूर्ण व्यवहार से अपना रवैया बदलने की प्रेरणा मिलेगी। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। कॅरियर से जुड़े लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
कर्क : शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : कामकाज से समय निकाल कर परिवार की समस्याओं पर ध्यान देना होगा। सहयोगियों के व्यवहार से खित्रता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान भी मिल सकता है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
सिंह : शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : सामाजिक एवं व्यावसायिक काम के बोझ तले खुद को दबा महसूस करेंगे। अधिकारियों से किसी बात को लेकर गतिरोध बढ़ सकता है। आकस्मिक खर्चे परेशान कर सकते हैं।
कन्या : शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला कारोबारी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। कानूनी मसले बातचीत से सुलझा लेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी आपका ध्यान खीचेंगी। युवाओं को कॅरियर में बेहतर विकल्पों की तलाश रहेगी।
तुला : शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : लेनदेन के मामले सुलझने के आसार हैं। जिद में आकर लाभदायी योजना गंवा बैठेंगे। साझेदारी लाभदायी हो सकती है। मित्रों की नाराजगी बातचीत से दूर कर सकते हैं। आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक : शुभ अंक 4 शुभ रंग गुलाबी आकस्मिक धन लाभ के आसार बनेंगे। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकता है। सही दिशा व योजना में निवेश से लाभ संभव है। आप परिवार की सुख-सुविधा पर भारी खर्च करेंगे।
धनु : शुभ अंक 3, शुभ रंग भूराः अपनी जिद रखने की बजाय सबकी सलाह से फैसला लेना लाभदायी हो सकता है। लालच में आकर कोई गलत फैसला ले बैठेंगे। सकारात्मक चिंतन आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
मकर : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद व्यापारिक मुद्दों को लेकर चिंतित रहेंगे। आप लोगों से संपर्क बढ़ाने के साथ नई जगह की यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक मामलों में उलझनें बढ़ेंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विवाद से बचें।
कुंभ : शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : गुप्त बात सामने आने से परेशानी संभव है। मित्रों के सहयोग से मुश्किल से छुटकारा मिलेगा। युवाओं को कॅरियर में बेहतर विकल्प मिलेंगे। कानूनी मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं।
मीन : शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी मुश्किल समय आपसी सहयोग व हिम्मत से जल्द ही निकल जाएगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।