
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार, संभाग प्रभारी प्रमोद सामर व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत की अनुशंसा पर बरलूट कार्यकारिणी की घोषणा की। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री बताया कि बरलूट मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने मंडल कार्यकारिणी में माधुराम हीरागर, मुकेश कुमार पुरोहित, हनवंतसिंह देवड़ा, राजाराम प्रजापत, इंदरसिंह देवड़ा व चुन्नीलाल माली को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी प्रकार खेताराम मालवीया व शंकरलाल देवासी को महामंत्री बनाया गया है।
नाथाराम मेघवाल, कमला देवी माली, हड़मतसिंह देवड़ा, झमूदेवी मीणा, गजाराम चौधरी, मरगीदेवी मेघवाल को मंत्री, कन्हैयालाल संत को कोषाध्यक्ष, जीवन पुरोहित मीडिया प्रभारी, अशोक राणा को सोशल मीडिया, धनाराम माली को कार्यालय मंत्री, नथमल लोहार को आईटी विभाग व नरेश कुमार छिपा को प्रवक्ता नियुक्त किया।


