• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

युवक की करंट लगने से हालत गंभीर: बांगड़ हॉस्पिटल से जोधपुर रेफर; परिजन रोने लगे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 26, 2026
in Local
0
युवक की करंट लगने से हालत गंभीर: बांगड़ हॉस्पिटल से जोधपुर रेफर; परिजन रोने लगे

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के पास गुंदोज में रविवार को पंखा चालू करते समय करंट लगने से 19 साल का युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक निर्माण साइट पर काम कर रहा था। करंट लगने के बाद उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। हादसे में युवक की पीठ और हाथ पर करंट लगने के निशान बन गए।निर्माण साइट पर पंखा चालू करते लगा करंट

गुंदोज निवासी उगमदास ने बताया कि उनका 19 साल का बेटा कमलेश रविवार को गांव में ही एक निर्माण साइट पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह पंखा चालू कर रहा था। पंखा शुरू करते ही उसे जोर का करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

बांगड़ हॉस्पिटल से जोधपुर रेफर

करंट लगने के बाद परिजन कमलेश को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए जोधपुर लेकर गए।

हादसे में कमलेश की पीठ और हाथ पर करंट लगने के निशान बन गए।

युवक की हालत देख परिवार की महिलाएं रोने लगीं

घटना की जानकारी मिलने के बाद कमलेश के परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंच गए। युवक की हालत देखकर परिवार की महिलाएं हॉस्पिटल में ही रोने लगीं। उनके साथ आए लोगों ने उन्हें समझाकर शांत किया।

Previous Post

ट्रक बस में भिड़ंत, दो की मौत: बस में सवार 10 यात्री घायल, गुजरात जा रही बस सामने से जा भिड़ी

Next Post

नाडोल-श्री आशापुरा ट्रस्ट नाडोल की बैठक सम्पन्न आयोजित

Next Post
नाडोल-श्री आशापुरा ट्रस्ट नाडोल की बैठक सम्पन्न आयोजित

नाडोल-श्री आशापुरा ट्रस्ट नाडोल की बैठक सम्पन्न आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page