• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में टैक्सी ड्राइवर से मारपीट का मामलाः24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ओवरटेक को लेकर हुआ था विवाद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 18, 2026
in Local
0
आबूरोड में टैक्सी ड्राइवर से मारपीट का मामलाः24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ओवरटेक को लेकर हुआ था विवाद

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड सदर थाना पुलिस ने माउंट आबू से आबूरोड आ रही एक टैक्सी पर पत्थरबाजी और चालक से मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया- मेहबूब खान पठान ने पुलिस में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 15 जुलाई की रात वह टैक्सी में सवारियां लेकर माउंट आबू से आबूरोड आ रहा था। सुदर्शन फैक्ट्री के पास दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी कार के आगे बाइक लगाकर वाहन रुकवाया।गाली गलौज कर मारपीट की

इसके बाद आरोपियों ने चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और कार पर पत्थरबाजी कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।

एक आरोपी को मौके से पकड़ा

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया। बाकी दो आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।

ओवरटेक और कट मारने को लेकर हुआ था विवाद

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि टैक्सी चालक द्वारा बाइक को ओवरटेक करते समय कट मारने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर मोटरसाइकिल सवारों ने अपने साथियों के साथ टैक्सी का पीछा किया, उसे रुकवाया और चालक के साथ मारपीट कर पत्थर फेंके।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपेश पुत्र रतनाराम गरासिया निवासी तलवार नाका, रोहित पुत्र दिनेश गरासिया निवासी मूंगथला और मोतीराम पुत्र भोमाराम गरासिया निवासी सबला फली आवल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है और मामले में आगे की पूछताछएवं अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रदीप डागा, हेड कांस्टेबल देवी सिंह, कांस्टेबल बृजभूषण, उम्मेद सिंह और बाबू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post

टोचिंग के दौरान बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर को पलटाःबर बस स्टैंड तिराहे पर बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Next Post

चामुंडेरी में पटवारी राहुल कुमार को दी विदाई, किरण कुमार ने पदभार किया ग्रहण, दोनों का हुआ स्वागत

Next Post
चामुंडेरी में पटवारी राहुल कुमार को दी विदाई, किरण कुमार ने पदभार किया ग्रहण, दोनों का हुआ स्वागत

चामुंडेरी में पटवारी राहुल कुमार को दी विदाई, किरण कुमार ने पदभार किया ग्रहण, दोनों का हुआ स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page