PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी में पटवारी राहुल कुमार को दी भावभीनी विदाई, नए पटवारी किरण कुमार का किया स्वागत
बाली। बाली उपखंड की चामुंडेरी ग्राम पंचायत में राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारी राहुल कुमार के छोटी सादड़ी स्थानांतरण होने पर ग्राम पंचायत परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने राहुल कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान राजस्व विभाग में चामुंडेरी के नए पटवारी के रूप में किरण कुमार ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। राजस्व निरीक्षक (आरआई) श्रवण कुमार ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने माला पहनाकर किरण कुमार का स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सरपंच प्रशासक जसवंत राज मेवाड़ा, राजस्व निरीक्षक श्रवण कुमार, ग्राम विकास अधिकारी हितेश बामणिया, सहायक ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण राम सहित ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्ड पंच एवं गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

