
PALI SIROHI ONLINE
आज का पंचांग पंडित प्रो. विनोद शास्त्री तिथि संवत् : आषाढ़, कृष्ण पक्ष चतुर्थी, रविवार दोपहर बाद 03:52 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1446, मुस्लिम माह जिलहिज, तारीख 18, सूर्य उत्तरायण,
ग्रीष्म ऋतु, 15 जून। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र रात्रि 01:00 तक,
इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। ऐन्द्र योग दोपहर 12:19 तक, इसके बाद वैधृति योग रहेगा। बालव करण दोपहर बाद 03:52 तक, इसके बाद कौलव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-वृष, चंद्र-मकर,मंगल-सिंह, बुध-मिथुन, गुरु-मिथुन, शुक्र-मेष, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा- यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा। शुभाशुभ ज्ञानम् : सूर्य की मिथुन संक्रान्ति, सूर्य मिथुन में प्रवेश प्रातः 06:44, पुण्यकाल दोपहर 01:08 तक, राजस संक्रान्ति उड़ीसा, फादर्स डे ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:19 से 09:02 तक चर का, प्रातः 09:02 से दोपहर 12:27 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 02:10 से 03:52 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज ऐन्द्र योग में कांसी का दान करना शुभ फलदायी होता है


