• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-जाखङ ट्रेवल्स लिखी बस पर लगी थी फर्जी नंबर प्लेट, बस से शराब की तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  ब्रजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में  लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 30-06-2026 की रात्री में शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए छापरी पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान जाखङ ट्रेवल्स की बस नम्बर AR-06-B-8369 से अवैध अंग्रेजी शराब के 20 कार्टन जब्त कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया।

घटनाः-पुलिस चौकी छापरी पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिक की जा रही थी, दिनांक 30-06-2026 को पुलिस चौकी छापरी पर नाकांबदी के दौरान आबूरोड से अम्बाजी की तरफ जा रही ट्रेवल्स की बस नम्बर AR-06-B-8369 को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो बस के अन्दर सीट के नीचे स्कीम बनाकर गुप्त बोक्स बनाया हुआ मिला और बोक्स के अन्दर भारी मात्रा में राजस्थान निर्मित शराब के कार्टून भरे हुए मिले। जिस पर गुप्त बोक्स में भरे शराब के कार्टून की गिनती करने पर कुल 20 शराब के कार्टन होना पाये गये। इस पर बस मे भरे शराब के 20 कार्टन जब्त कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किये गये। जब्तशुदा ट्रेवल्स की बस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी गई और बस की असल नम्बर प्लेट बस के अन्दर छूपाई हुई मिली है। जिनसे शराब लाने व सप्लाई देने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

नाम पता मुल्जिमः-
1. वभूताराम पुत्र कलाराम जाति जाट उम् 50 साल निवासी इन्द्रावास खडीन पुलिस थाना रामसर जिला बाडमेर
2. सुमेर जाखङ पुत्र गोपाराम जाति जाट उम्र 31 साल निवासी जाखड़ों की ढाणी नारवा पुलिस थाना सुरसागर जिला जोधपुर

पुलिस टीमः-
1.  लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2.  विमला सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3.  विजयसिंह कानि.न.72 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
4. चौखाराम कानि. न. 186 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
5. रामनिवास कानि.न.251 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6 प्रकाश चालक कानि. 239 पुलिस थाना आबूरोड रीको

Previous Post

पाली-पट्टी से गिरा मजदूर, मौतः पट्टी पर सो रहा था, करवट बदलते समय गिरा, सिर में आई गंभीर चोट

Next Post

बलुपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन एसडीएम कुमावत की मौजूदगी में हुआ

Next Post
बलुपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन एसडीएम कुमावत की मौजूदगी में हुआ

बलुपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन एसडीएम कुमावत की मौजूदगी में हुआ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page