PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रीको थाना क्षेत्र में आबू-अंबाजी मार्ग पर स्थित छापरी पुलिस चौकी पर एक ट्रैवल बस से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस मामले में बस चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है।
बस लेकर जाई जा रही 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित जांच अभियान के तहत एक ट्रैवल बस को रोका गया। तलाशी के दौरान बस मेंछिपाकर ले जाई जा रही 20 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बस ड्राइवर बभूता राम पुत्र कालाराम जाट के रूप में हुई है, जो बाड़मेर जिले के इन्द्रावास, रामसर का निवासी है। वहीं, खलासी सुमेर जाखड़ पुत्र गोपाराम जाट जोधपुर आयुक्तालय के नारखा थाना क्षेत्र स्थित जाखड़ों की ढाणी का रहने वाला है।
जांच में जुटी पुलिस
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

