
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर की फतहसागर झील में एक युवक ने कूदकर सुसाइड कर लिया। लोगों ने शाम करीब 7:30 बजे उसे झील में छलांग लगाते हुए देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने 5 मिनट में ही झील के फिश एक्वेरियम वाले छोर से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और अंबामाता थाना पुलिस को सुपुर्द किया।
रेस्क्यू में स्थानीय युवक मुकेश वैष्णव ने भी सहयोग किया। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसकी पहचान सागर 31 साल निवासी ब्यावर अजमेर के रूप में हुई है। हेड कॉन्स्टेबल बजरंग ने बताया कि मृतक युवक ने सुसाइड क्यों और किस कारण से किया। वह उदयपुर क्यों आया और कब से यहां था। इस बारे में फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं लगा है। सभी थानों से जानकारी मांगी गई और परिजनों को भी सूचना दी गई है।


