PALI SIROHI ONLINE
मेष;आज एवं कल का दिन अच्छा रहेगा। कार्य समय पर होंगे। मंगल एवं बुधवार को परेशानियां बढ़ सकती हैं। विवाद होने की आशंका भी रहेगी। गुरुवार एवं शुक्रवार अपेक्षाकृत अच्छे दिन रहेंगे। शनिवार को सफलताएं मिलेंगी।
तुला;आज एवं सोमवार को संतान से सुख एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को मन व्यथित होगा। गुरु एवं शुक्रवार को धन एवं सम्मान में वृद्धि होगी। संतान से सुख मिलेगा। शनिवार को पुनः समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
वृषभ;रवि एवं सोमवार व्यस्तता भरे दिन रह सकते हैं। मंगल एवं बुधवार को आय में वृद्धि रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार चिंताजनक दिन रह सकते हैं। विरोधी हावी होंगे। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा। स्वप्रयासों से सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक;चतुर्थ चंद्र से रविवार एवं सोमवार को आय का मुख्य स्रोत बाधित होगा। मंगलवार एवं बुधवार को कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे। किंतु गुरु एवं शुक्रवार को निकट के लोग धोखा दे सकते हैं। शनिवार पुनः पक्ष का हो जाएगा।
मिथुन;आज एवं कल भाग्य का साथ मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को कार्य ज्यादा रहेंगे। किंतु पिता का सहयोग प्राप्त होगा। गुरु एवं शुक्रवार को आय में वृद्धि होगी। शनिवार को मन खिन्न रहेगा। व्यय की अधिकता होगी। विरोधी हावी होंगे।
धनु;रवि एवं सोमवार को भाइयों का साथ मिलेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। मंगल एवं बुधवार को मन खिन्न रह सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्य में तेजी आएगी। शनिवार को विरोधी सक्रिय रहेंगे।
कर्क;आज एवं सोमवार का दिन प्रतिकूल रह सकता है। उसके बाद से भाग्य अनुकूल हो जाएगा। मंगलवार या बुधवार को पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। गुरु एवं शुक्रवार को कार्य अधिक होंगे। शनिवार को धन लाभ बढ़ेगा।
मकर;रवि एवं सोमवार को स्थाई संपत्ति से लाभ के आसार हैं। जमा धन में वृद्धि होगी। मंगल एवं बुधवार को बंधु-बांधव अनुकूल रहेंगे। गुरु एवं शुक्रवार को काम में मन नहीं लगेगा, किंतु शनिवार को कार्य में तरक्की होगी।
सिंह;रवि एवं सोमवार को समस्याओं का निदान होगा। मंगल एवं बुधवार को परेशानियों से सामना हो सकता है। जोखिमपूर्ण कार्य संभलकर करें। गुरु एवं शुक्रवार को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। शनि को कार्य की अधिकता होगी।
कुंभ;आज एवं कल का दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। मंगलवार एवं बुधवार को आय अच्छी बनी रहेगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। किंतु शनिवार को चिंताएं अधिक हो सकती हैं। संतान का भी ध्यान रखें।
कन्या;षष्ठम चंद्रमा। मन विचलित रहेगा। मंगल एवं बुधवार अच्छे दिन रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। यात्रा का योग भी है। गुरु एवं शुक्रवार को परेशानियां बढ़ सकती हैं। सहयोग की अपेक्षाएं बेकार जाएंगी। शनिवार को सहयोग प्राप्त होगा।
मीन-आज एवं कल का दिन चिंता से युक्त रहेगा। मंगल एवं बुधवार को सफलता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। गुरु एवं शुक्रवार भी अच्छे दिन रहेंगे। शनिवार को अपने कार्य से सबको संतुष्ट कर पाएंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी।


