PALI SIROHI ONLINE
वीरवाड़ा-अजारी के समीपवर्ती सारंगफली में अनोपस्वामी का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल से एकदिवसीय आदु वेदों का अखंड पाठ किया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।
फुटेला से सारंगफली और बसंतगढ़ होते हुए अजारी ग्राम तक एक शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बैंड, ढोल, पैदल चलने वाले भक्त, गाड़ियां और बाइकें शामिल थीं।शोभायात्रा में श्रीश्री 1008 श्री रेवानाथ महाराज और अनोपस्वामी जी की पालकी को रथ में रखकर संतों के सानिध्य में निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्वक और अनुशासित ढंग से निकाला गया।
रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। अनोपमंडल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमसिंह चौहान ने बताया कि मंडल जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सिरोही जिलाध्यक्ष धनाराम लोहार ने अनोप स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव सेवा और जीव रक्षा ही उनका मुख्य ध्येय है।
इस कार्यक्रम में सवाराम गरासिया, सुरेश गरासिया, बी एल छानवाल, उदयपुर से हीरालाल जेलर, प्रकाश राज परलाई, भगवती ठाकुर, छगनलाल दोलपुरा, विजयराज माली, सिरोही से धरणार्थी भगाराम गरासिया, मोहन सिंह राणावत, कालू सिंह भाटी, सिरोही जिलाध्यक्ष धनाराम लोहार, जयंती लाल लुहार, सिरोही झुपड़ी व्यवस्थापक शंकर लाल माली, उदयपुर से संत श्री कमल दास महाराज, झाड़ोल से संत श्री शंकर महाराज और अरठवाड़ा से कैलाश कुमार टांक सहित हजारों भक्तों ने अनोप स्वामी जी के दर्शन किए और भोजन प्रसादी ग्रहण की।राजस्थान और गुजरात से हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस वार्षिक उत्सव में उपस्थित रहे।


