• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

प्रभारी मंत्री ने बत्तीसा बांध पर जल पूजन कियाः पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 5, 2026
in Local
0
प्रभारी मंत्री ने बत्तीसा बांध पर जल पूजन कियाः पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में गुरुवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत बत्तीसा बांध पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई ने जल पूजन किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।पेड़ लगाने, जल बचाने का दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि 25 मई से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मंत्री ने सभी से जल संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, पानी बचाने और आने वाली पीढ़ियों को इसकी महत्ता समझाने पर जोर दिया।विश्नोई ने कहा कि पानी की हर बूंद महत्वपूर्ण है और हमें अपनी जीवनशैली इसी के अनुरूप विकसित करनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर अमल करने और देश के विकास में सक्रियता से सहभागिता निभाने का भी आग्रह किया।

जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने इस अभियान को जल संरक्षण और जल संरचनाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया, यह कहते हुए कि ‘जल ही जीवन है’।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बत्तीसा बांध पर विधिवत पूजा-अर्चना की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous Post

खिंवाड़ा में जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई,आमजन को दी हाथों-हाथ राहत

Next Post

सारंगफली में अनोपस्वामी का वार्षिक उत्सवः शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, अखंड पाठ और भजन संध्या में उमड़े हजारों श्रद्धालु

Next Post

सारंगफली में अनोपस्वामी का वार्षिक उत्सवः शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, अखंड पाठ और भजन संध्या में उमड़े हजारों श्रद्धालु

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page