• March 14, 2026

चामुंडेरी पहुंचे विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, सामाजिक कार्यक्रम में की शिरकत, जगह जगह हुआ स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के चामुंडेरी पहुंचे विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, सामाजिक कार्यक्रम में की शिरकत
चामुंडेरी ग्राम में बाली विधायक एवं पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता सेरु सिंह पवार के निवास पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रवक्ता हरिसिंह पवार, वार्ड पंच जितेंद्र सिंह राव, सहायक ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मणलाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का माला एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

You cannot copy content of this page