• March 14, 2026

तखतगढ-नाग चौक पर आज सजेगी पारंपरिक गैर, वर्षों पुरानी परंपरा का होगा भव्य आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नाग चौक पर आज सजेगी पारंपरिक गैर, वर्षों पुरानी परंपरा का होगा भव्य आयोजन

हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में विभिन्न वेशभूषा में कलाकार देंगे प्रस्तुति, सर्व समाज की भागीदारी

तखतगढ (खीमाराम मेवाडा)

तखतगढ़ कस्बे के नाग चौक पर वर्षों से चली आ रही पारंपरिक गैर का आयोजन इस वर्ष भी आज शनिवार 14 मार्च को शाम 4 बजे से किया जाएगा। शीतला सप्तमी के बाद चैत्र वद बारस के अवसर पर होने वाली इस गैर को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नाग चौक के स्थानीय नागरिक बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं तथा बड़ी संख्या में लोग गैर में भाग लेते हैं। आयोजन में कलाकार पारंपरिक वेशभूषा धारण कर ढोल, थाली की ताल पर आकर्षक गैर प्रस्तुत करते हैं, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।

इस आयोजन की खास बात यह भी है कि इसमें सर्वसमाज की भागीदारी निभाई जाती है। हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के युवा भी उत्साहपूर्वक गैर में भाग लेकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं।

हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार चुंडा गांव निवासी किशन कुमार की गैर पार्टी विशेष प्रस्तुति देने के लिए पहुंचेगी, जो अपनी शानदार गैर से दर्शकों को आकर्षित करेगी। समिति ने नगर के प्रबुद्धजनो व आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

You cannot copy content of this page