PALI SIROHI ONLINE
बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने परिवार सहित किया मतदान, भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील
**बाली (पाली)।** बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विधायक राणावत ने बीजापुर ग्राम स्थित मतदान केंद्र पर परिवार के सदस्यों के साथ मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई।
मतदान के बाद विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है। सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव और प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार और जिम्मेदारी है। प्रत्येक मतदाता को लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विधायक राणावत ने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर भयमुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की।



